Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअश्लील इशारे कर रही 6 महिलाएं गिरफ्तार

अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाएं गिरफ्तार

रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली सिविल लाइन पुलिस टीम ने की। गौर तलब है कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं कि बस स्टेशन और शताब्दी गेट के आसपास कुछ बाहरी महिलाएं यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, जिससे शिक्षा नगरी की छवि धूमिल हो रही है।

इसी को मद्देनजर कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया। जो रोडवेज बस अड्डे के पास से छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Reported By:  Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments