Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअसहाय-जरूरतमदों के चेहरे खिला गया डीएम का दूरस्थ जौनसार-बावर दौरा

असहाय-जरूरतमदों के चेहरे खिला गया डीएम का दूरस्थ जौनसार-बावर दौरा

जिलाधिकारी सविन बंसल का दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर जहां जनता के लिए कई सौगात लेकर आया वहीं असहाय एवं निर्बल लोगों के लिए भी किसी सपने से कम नहीं है। एक ओर जहां महिला को मौके पर ही आर्थिक सहायता, दिव्यांगों को पेंशन व उपकरण, दिव्यांग बच्चों को उपकरण पेंशन के साथ रिस्पांसर योजना से पढाई तथा बाधाधार निवासियों के लिए गैस वितरण प्याईट सब मौके पर ही निर्णय लिया।

 

किसी का बिल मॉफ तो किसी को आर्थिक सहायता

फनार निवासी दुर्गा देवी जिनके पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई है, उनके पांच बच्चें हैं जिनका भरणपोषण वह मजदूरी कर कर रही हैं का विद्युत बिल 17 हजार है, जिसे माफ करने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने उक्त महिला के बिल का भुगतान रायफल फंड से विद्युत विभाग को भुगतान किया गया। मुन्धौल निवासी गरीब महिला प्रमिला देवी, जिसने अपनी व्यथा डीएम को सुनाई तथा भवन क्षति पर आर्थिक सहायता का आवेदन किया, जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए तहसील त्यूनी में महिला के नाम आर्थिक सहायता का चैक जारी कर महिला को दिया।

 

दिव्यांग को व्हीलचेयर, पेंशन, पढाई हेतु स्पोंसरशिप योजना से 4 हजार प्रतिमाह

बहुउद्देशीय शिविर में 11 वर्षीय डिरनाड़ निवासी दिव्यांग बालक कार्तिक को मिला ट्राई साईकिल स्पॉसरशिप योजना से शिक्षा हेतु 4 हजार के साथ ही समाज कल्याण विभाग से प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन स्वीकृत। वहीं किरण 17, कनिष्का 10. जगतराम 38, सुमित 8, रेमेश सिंह 38, मंयक चौहान 7, हर्षवर्धन सिंह राणा 9. बैसाखु 45, बालक राम 25, अभीराम 53, कीरत सिंह, इलमदीन 38, इसानी 5. शिवांश 5, आशिष 9, कार्तिक 7. आयुष 11, सृष्टि पंवार 2, दिव्यांश 9 को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत। 16 वर्षीय किशोरी रविना को स्पांसरशिप योजना से पढाई के लिए 4 हजार प्रतिमाह ।

 

डीएम के आदेश पर बाणाधार में बना गैस वितरण प्वांईट

बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव से 04 किमी तक चिल्हाड़ तक गैस वाहन आता है उनके गावं नही आता जिससे लम्बी दूरी तय करनी पड़ती, बाणाधार तक गैस वितरण प्यांईट बढाने की मांग की जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए थे, जिस आज अमल कराते हुए ग्राम बाणाधार तक गैस वितरण प्वांइट बनाते हुए गांव वासियों को सुगम सुविधा प्रदान की गई है. जिस पर ग्रामीणों ने त्वरित एक्शन के लिए डीएम का धन्यवाद किया।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments