Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड"मेरा वोट, मेरा अधिकार" अभियान की शुरुआत

“मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान की शुरुआत

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान के तहत मतदाता संरक्षण समिति का गठन किया है। इस समिति के प्रदेश सह-संयोजक अभिनव थापर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अभिनव थापर ने उत्तरकाशी में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और इस अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाएगी। समिति RTI के माध्यम से जानकारी जुटा रही है कि क्यों मतदाताओं के नाम में अनावश्यक कटौती या वृद्धि की गई। उन्होंने इसे असंवैधानिक कार्य बताते हुए भविष्य में इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उत्तरकाशी में यह अभियान “डोर टू डोर” तरीके से चलाया जाएगा, और प्रदेशभर में वंचित वोटरों से RTI लगाकर चुनाव आयोग से नाम काटने के कारण पूछे जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष मनीष राणा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने वोटर लिस्ट में काटे गए नामों को चिन्हित करने और RTI लगाने की प्रक्रिया पर चर्चा की।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments