Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगीता धामी का ऊखीमठ में स्वागत, सीमान्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर की...

गीता धामी का ऊखीमठ में स्वागत, सीमान्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर की योजना

ऊखीमठ । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी व सेवा संकल्प धारिणी फाउण्डेशन की फाउंडर टस्ट्री गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका फूल मालाओ व ढोल नगाडो से भव्य स्वागत किया । इस दौरान वे स्वयं सहायता द्वारा स्थानीय उत्पादो से रूबरू हुए । गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर मधु गंगा हैलीपैण्ड पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने उन्हे पुष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी व सेवा संकल्प धारिणी फाउण्डेशन की फाउंडर ट्रस्ट्री गीता धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केदारपुरी का भव्य व दिव्य निर्माण जारी है तथा आने वाले समय मे केदारनाथ धाम की यात्रा मे और अधिक इजाफा होगा जिससे क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ होने के साथ युवाओ को रोजगार के और अधिक अवसर प्राप्त होगे ।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश प्रगतिश के पथ पर अग्रसर है इसलिए भारत देश विश्व मे विशिष्ट पहचान बना चुका है ।

उन्होने कहा कि केदार। घाटी का हर प्राणी शिव के सम्मान है इसलिए यहां के हर मनुष्य मे अतिथि देवो भव की परम्परा युगो की है तथा यहां के हर मनुष्य के व्यवहार मे आत्मीयता झलकती है । उन्होने कहा कि पहाड़ का संघर्ष पहाड़ जैसा इसलिए फाउण्डेशन ने सीमान्त क्षेत्रो मे स्वास्थ्य शिविर लगाने पर विचार किया है ।

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments