Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए

उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढाने के साथ ही दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा मार्गों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ किए जाने पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई है।

जिला मुख्यालय में आयोजित चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं व अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में डायलिसिस व्यवस्था, पुरोला में आईसीयू और डायलिसिस की स्थिति के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के संबंध में विशेष रूप से जानकारी ली। बैठक के दौरान विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा करके उनका निराकरण भी किया गया।

बैठक जिलाधिकारी ने अकुशल श्रमिकों के वेतन को यथावत रखते हुए इसकी प्रतिपूर्ति के लिए उयुक्त मद से व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वस्थ कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पीआरडी तथा अन्य आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्मिकों की व्यवस्था करने हेतु भी निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में लाइटिंग व्यवस्था सुचारू करने के साथ ही चिकित्सालय के काउंटर, वार्ड और कॉरिडोर में लाइटिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे महिला कार्मिकों के लिए प्राथमिकता के आधार आवास व्यवस्था करने, ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा डायलासिस मशीनों की संख्या बढ़ाए जाने के प्रयास करने की भी हिदायत दी।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments