Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में लघु व्यापारियों को शामिल करने की मांग

हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में लघु व्यापारियों को शामिल करने की मांग

हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में नगर निगम क्षेत्र के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी तादाद में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से प्रेषित किया, जिसमें मांग की गई कि हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ध्यान में रखते हुए लघु व्यापारियों को सम्मिलित किया जाए।

संजय चोपड़ा ने कहा कि स्मार्ट कॉरिडोर योजना में पथ विक्रेताओं के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना, और अन्य संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव और राय को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना की बैठकों में भाग लिया जाना चाहिए।

लघु व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर अपनी मांगों को दोहराएंगे।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments