Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसेवा, सुशासन और विकास के 03 साल पूरे होने पर मौके पर...

सेवा, सुशासन और विकास के 03 साल पूरे होने पर मौके पर बनेंगे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड

सरकार के तीन साल पूरे होने के परिपेक्ष्य में 28 मार्च को क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में साधु राम इंटर कॉलेज कांबली, जीएमएस रोड, देहरादून में जन सेवा कार्यक्रम के तहत वृहद बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तहसील सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में उपयोगी स्टॉल लगाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

 

चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य जांच हेतु पूरी व्यवस्था की जाए। लोगों के आय, जाति, स्थायी आदि प्रमाण पत्र के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड मौके पर निर्गत किए जाए। आम जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से आच्छादित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments