Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeअपराधजब SSP हरिद्वार भी आए ठगो के निशाने पर

जब SSP हरिद्वार भी आए ठगो के निशाने पर

धर्म नगरी हरिद्वार में साइबर ठगों ने इस बार सीधे SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल को चुनौती दे दी है। ठग ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी असली फोटो का इस्तेमाल किया और ठगी की कोशिश की।

 

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन रविवार शाम को कई लोगों को इस फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई।
यही नहीं, लोगों को मैसेज कर बताया गया कि SSP डोभाल का तबादला हो गया है और वे अपना सामान सस्ते दामों पर बेचना चाहते हैं।

 

मामले की जानकारी मिलते ही SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने साइबर सेल को जांच का निर्देश दिए। वहीं, सिडकुल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साइबर सेल अब फर्जी आईडी बनाने वाले ठग की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर ठग ने किस मकसद से SSP की पहचान का दुरुपयोग करने की कोशिश की।

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments