Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरीजनल पार्टी ने की पूर्व मंत्री, सांसद पर कार्रवाई की मांग

रीजनल पार्टी ने की पूर्व मंत्री, सांसद पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी पदाधिकारियों ने आज देहरादून स्थित वन मुख्यालय मे मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता से मुलाकात की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र भट्ट द्वारा होटल निर्माण हेतु वन भूमि कब्जा कर अवैध सड़क बनाने मे संलिप्त भूस्वमियों और वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वन मुख्यालय मे मुलाकात की गयी तथा होटल के लिए वन भूमि कब्जाने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता को पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।
बीपी गुप्ता ने जंगलात की जमीन को कब्जा जाने के प्रकरण को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि इस भूमि के विषय में ऑनलाइन डिटेल भी हटा दी गई है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments