Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने इण्डो-नेपाल व्यापार मेला में भाग लिया

मुख्यमंत्री धामी ने इण्डो-नेपाल व्यापार मेला में भाग लिया

क्राइम पेट्रोल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने भारत-नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को गौरवान्वित करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में नेपाल की सनातनी जनता की आस्था का योगदान भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की बात की और नेपाल के साथ व्यापार, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की सरकार की योजनाओं को साझा किया। उत्तराखंड सरकार सीमा क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रही है, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ के तहत नेपाल को प्राथमिकता देने की बात कही और कनेक्टिविटी, व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments