Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सैन्य धाम की अव्यवस्था पर उठाए सवाल, कागजात की...

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सैन्य धाम की अव्यवस्था पर उठाए सवाल, कागजात की मांगी

कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक निर्माण विंग उत्तराखंड पेयजल निगम इंजीनियर कपिल सिंह से मिला और सैन्य धाम की अव्यवस्था पर विरोध प्रकट करते हुए सवाल उठाएं? कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सवाल किया की सैन्य धाम की ये अवस्था क्यों की जा रही है जबकि सैन्य धाम के निर्माण से पूर्व शहीद परिवारों के पवित्र आंगन की मिट्टी लाकर सैन्य धाम के मुख्य स्तंभ की नींव पर रखी गई है। बार बार सैन्य धाम के निर्माण का समय क्यों बढ़ा दिया जा रहा है?

पूर्व में हुई डीपीआर का बजट भी बढ़ा दिया गया जिससे भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं और काम में विलंब होना और जनता के लिए ना खोला जाना भी अमर शहीदों की शहादत का अपमान है।

मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर कपिल सिंह ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अप्रैल माह तक सैन्य धाम का काम संपूर्ण कर जनता के लिए सैन्य धाम को खोल दिया जाएगा और भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप पर जो भी प्रतिनिधिमंडल को कागजात चाहिए शीघ्र उन्हें प्रदान कर देंगे।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर कपिल सिंह को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर सैन्य धाम से संबंधित डीपीआर एवं स्कोप आफ वर्क बढ़ाए जाने के शासनादेश सहित समस्त कागजात इत्यादि नहीं दिए जाते तो भ्रष्टाचार सिद्ध हो जाएगा और आपके संस्थान के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधि मंडल में सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के कैप्टन शोभन सिंह सजवान, सूबेदार गोपाल सिंह गढ़िया, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री, रितेश खड़का आदि उपस्थित रहें।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments