Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी का ताशकंद में व्यापार, निवेश और पर्यटन पर वर्चुअल संबोधन

मुख्यमंत्री धामी का ताशकंद में व्यापार, निवेश और पर्यटन पर वर्चुअल संबोधन

क्राइम पेट्रोल:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 मार्च 2025 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जिसका आयोजन भारतीय दूतावास द्वारा व्यापार, निवेश और पर्यटन संवर्द्धन के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पहली बार उत्तराखंड को उज्बेकिस्तान में इस प्रकार के मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2011 से मजबूत संबंध हैं, और यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडी नागरिकों से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासियों की सुविधा के लिए प्रभावी व्यवस्था की है, और हाल ही में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी नागरिकों ने राज्य के विकास में सहयोग का वादा किया।

धामी ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर किया। उन्होंने राज्य के वेलनेस, आयुर्वेद, और एडवेंचर टूरिज्म को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध बताया और विशेष रूप से आयुष और वेलनेस टूरिज्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की ख्याति की बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, हॉस्पिटेलिटी, आयुर्वेदिक चिकित्सा, जैविक कृषि और हर्बल दवाओं में अपार निवेश संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की और समरकंद विश्वविद्यालय के बीच जल विज्ञान और जल प्रबंधन पर साझा कार्यक्रम चल रहा है, और भविष्य में अन्य विश्वविद्यालयों को भी इस तरह के साझेदारी में शामिल किया जाएगा।

धामी ने उज्बेकिस्तान के नागरिकों को उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया, ताकि वे राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति का अनुभव कर सकें। इस कार्यक्रम ने दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments