Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में दलित युवक की हत्या पर उबाल, भीम आर्मी की सक्रियता...

हरिद्वार में दलित युवक की हत्या पर उबाल, भीम आर्मी की सक्रियता से तेज हुई न्याय की मांग

ब्यूरो : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादुरपुर गांव में दलित युवक की गोली मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल और गांव में जोरदार प्रदर्शन किया।

अब इस मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह खुद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई का भरोसा दिया। वहीं, नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने भी वीडियो कॉल के जरिए परिवार से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments