Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडब्लॉगर के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

रामनगर,भाजपा संगठन महामंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है इसको लेकर प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रामनगर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई है।
उत्तराखंड भाजपा संगठन महामंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है,इसी के विरोध में आज भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनगर कोतवाली पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही अनर्गल टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
वहीं इस मामले में राकेश नैनवाल प्रदेश मंत्री ने कहां कि कुछ ब्लॉगर और सोशल मीडिया यूजर्स बिना किसी तथ्य के झूठी और आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं, जो न केवल भाजपा बल्कि संविधान के भी खिलाफ है,ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है, जिससे पार्टी नेताओं की छवि को नुकसान पहुँच रहा है।
इस संबंध में उन्होंने कोतवाल अरुण कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपा.
वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहां कि हमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक शिकायती पत्र सौंपा गया है, हम इस मामले की जांच करेंगे और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।”

देखे वीडियो

Reported By : Rajesh Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments