Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलच्छीवाला टोल पर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

लच्छीवाला टोल पर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

आज 17 मार्च सोमवार को लच्छीवाला देहरादून टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लच्छीवाला टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने एक बड़ा प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को टोल प्लाजा की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी प्रेषित किया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि देहरादून स्थित लच्छी वाला टोल प्लाजा पर उत्तराखंड के यात्रियों से अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है, इसे तत्काल कम किए जाना चाहिए।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि लच्छी वाला टोल प्लाजा स्थित टोल रोड कुल 37 किलोमीटर से अधिक है, किंतु गढ़वाल के 6 जिलों से आने वाले यात्री मात्र 12 किलोमीटर टोल रोड का ही इस्तेमाल करते हैं । किंतु उन्हें पूरी 37 किलोमीटर टोल रोड के शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। लिहाजा इसे तत्काल दो-तिहाई तक कम किया जाना चाहिए।

इस मौके पर अपने संबोधन में सोशल एक्टिविस्ट के पी बडोनी ने कहा कि यह टोल प्लाजा पर्यावरण की दृष्टि से गलत जगह पर बना है इसे यहां पर होना ही नहीं चाहिए।
उत्तराखंड किसान सभा के उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में निशुल्क आवागमन हेतु पास जारी किए जाने किये जाने चाहिए। क्योंकि अब नये वाहनों के लिए फ्री पास जारी नहीं किये जा रहे हैं। इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि समस्त पर्वतीय जिलों से आने वाले प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों के लिए उपयुक्त पास बनाए जा सकते हैं।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कर्मचारियों के शोषण का हवाला देते हुए कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों का वेतन पहले से कम कर दिया गया है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि टोल प्लाजा के ठेकेदार, सरकार के राजस्व और महंगाई सभी बढ़ रही है किंतु कर्मचारियों का वेतन घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजवीर खत्री ने कहा कि इन समस्याओं के निराकरण हेतु करवाई नही की गई तो टोल प्लाजा के खिलाफ उग्र आंदोलन आरम्भ किया जाएगा और इसे हटाया जाएगा।
उपेंद्र सकलानी ने कहा कि यदि सरकार ने टोल प्लाजा पर शुल्क की कटौती नहीं की तो यात्री मजबूरन भोपाल पानी और मोथरोवाला के दो अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग शुरू कर देंगे। इससे सरकार के राजस्व का भी नुकसान होगा। शिव प्रसाद सेमवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार तत्काल इस पर कार्यवाही करेगी।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments