Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडइस्तीफे के बाद प्रेमचंद अग्रवाल का बयान, समर्थकों से की अपील

इस्तीफे के बाद प्रेमचंद अग्रवाल का बयान, समर्थकों से की अपील

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनके समर्थको ने बाजार बंद करने का ऐलान किया था। इसका आज मिला-जुला असर देखने को मिला। डोईवाला में बाजार बंद रहे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों से अपील की है कि सभी अपने प्रतिष्ठान खोलें। उन्होंने कहा कि वह उनके समर्थकों का धन्यवाद करते हैं कि वह उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन बाजार बंद करना सही नहीं …

शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष के आव्हान पर डोईवाला के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर चौक बाजार में एकत्रित हुए! कार्यक्रम का संचालन भीम गुप्ता ने किया। डोईवाला बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से सर्वप्रथम अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करते हुए कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबके सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश को बनाने में सभी ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है!

देवभूमि की धरती पर सभी लोग संयम से काम ले,तभी उत्तराखंड का विकास संभव है! उसके बाद में ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए! व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की गंदी राजनीति कर रहे हैं वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है! समाजवादी पार्टी नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए!

प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments