Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाला जवाड़ी बाईपास बंद

केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाला जवाड़ी बाईपास बंद

क्राइम पेट्रोल: केदारनाथ हाईवे के जवाड़ी बाईपास पर बने पुल के एवरमेंट से लगे एप्रोच में निर्माण कार्य होने के चलते अचानक एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया।
जिससे पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। जवाड़ी बाईपास से जाने वाले वाहनों की आवाजाही रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से हो रही है, जिससे यहां जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले गुलाबराय के पास जवाड़ी बाईपास में बने पुल पर बीते कुछ दिनों से एनएच लोनिवि की कार्यदायी संस्था द्वारा एप्रोच को पुल के निचले स्तर से ही ठीक करने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते यहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही थी। मंगलवार को खुदाई के दौरान अचानक पुल से लगी सड़क का मलबा धंसते हुए बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे पुल पर सुरक्षा को देखते हुए तत्काल वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई है। पुल के एवरमेंट से लगे एप्रोच के ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एनएच लोनिवि के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार सिंह को जल्द एप्रोच को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि खामियां पाई गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
वहीं रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी को जल्द पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर जल्द कार्य पूरा करने को कहा। विधायक ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन आने वाला है। ऐसे में अधिकारियों को पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के लिए यथा समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है।

देखे वीडियो:

भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments