Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअंडे में निकली छिपकली ,मचा हड़कंप

अंडे में निकली छिपकली ,मचा हड़कंप

ब्यूरो: हरिद्वार के लक्सर तहसील में अंडे के अंदर छिपकली जैसा जीव निकलने पर एक परिवार में अफरा तफरी मच गई। मामला खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंचने पर विभागीय टीम ने लक्सर पहुंचकर अंडे के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि लक्सर के गनौली गांव निवासी अर्शदीप ने तीन दिन पहले लक्सर में रेल ओवर ब्रिज के नीचे अंडे बेचने वाले एक व्यक्ति से अंडे खरीदे थे। घर ले जाकर उसने अंडे उबाले तो एक अंडे के बीच से छिपकली निकली।

देखे वीडियो:

 

अर्शदीप ने कार्रवाई की मांग की थी।

इस पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम बीते दिन दुकान पर पहुंची और दुकानदार से पूछताछ की। पूछताछ में दुकानदार ने अंडे बाहर से खरीदकर बेचने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments