Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडवन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

ब्यूरो: हरिद्वार के वन विभाग ने होली के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग के जंगलों में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट जारी किया है।

क्यों कि हर साल कुछ हुड़दंगी होली के दौरान जंगलों के पास तेज शोर, पटाखों और नशे में हंगामा करते हैं, जिससे वन्यजीवों में भय पैदा होता है और वे रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगते हैं।
इसे रोकने के लिए वन विभाग ने इस बार सख्त कदम उठाए हैं।

वन विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर 24 घंटे गश्त के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है, और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी।

स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे जंगलों के पास शोर-शराबे से बचें, ताकि वन्यजीवों की शांति भंग न हो और किसी भी तरह का मानव-वन्यजीव संघर्ष न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments