Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने किया शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म् "फॉयर वॉरियरर्स "...

सीएम धामी ने किया शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च

देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित एवं महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च किया।

ये फिल्म सर्मपित है उन गुमनाम योद्धाओं को जो अपनी मॉं वसुंधरा, देवतुल्य वनों, और असंख्य पषु-पक्षियों आदि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं।  ये फिल्म एक कोशिश है उन योद्धाओं के संधर्श को जानने की, उनकी कुर्बानी को समझने की। इस फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना ताकि प्रहरी और रक्षक के रूप में वो एक सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस फिल्म का निर्माण स्टार फॉर्चून प्रोडक्शन के तहत  रियलिटी फिल्मस् के द्वारा किया गया है जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है, विचार एंव कहानी  टी.आर.बीजू लाल, गीत ऋृतुराज, गायक टी.आर.बीजू लाल, छायांकन मनोज सती, सम्पादन आयुश्मान, प्रोडकशन संजय मैठाणी, । इस फिल्म की अवधि 40 मिनट है एवं इस फिल्म में नैनीताल के कलाकार राजेश आर्य, मनोज शाह, पवन आर्य, देवेन्द्र बिष्ट, शम्भू दत्त साहिल, नीलम वर्मा, हर्षिता कोहली, देवेन्द्र रावत और मुकेश दस्माना ने अभिनय किया है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments