Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड300 अधिकारी -जवानों के साथ जब फतेह गंज हुआ छावनी में तब्दील

300 अधिकारी -जवानों के साथ जब फतेह गंज हुआ छावनी में तब्दील

देहरादून : उधमसिंह नगर में बिकवाने वाले मादक पदार्थों के ड्रग्स माफियाओं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उधम सिंह नगर की पुलिस SSP के नेतृत्व में बरेली के फतेह गंज को छावनी में बदल दिया था।
भारी पुलिस बल को देख कर माफियाओं के माथे पर बल पड़ गया।
इस बारे में SSP मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियान का नेतृत्व खुद उनके द्वारा किया गया था।

उन्होंने बताया कि जनपद में तैनाती होने के बाद से ही जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगा ने की कोशिश पुलिस लगातार कर रही थी। जब भी कोई सौदागर पकड़ा जाता था। वह बरेली के ड्रग्स माफियाओं और पेडलर्स का नाम ही लेता रहता था। इसी को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति के तहत रविवार की देर शाम बरेली के फतेहगंज स्थित कई ऐसे ठिकानों पर दबिश दी गई,और 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार इस प्रकार के अभियान चलाएंगी।
देखे वीडियो

Reported By : Praveen Bhardwaj 

Praveen Bhardwaj
Praveen Bhardwaj
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments