Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में महिलाओं का सम्मान

उत्तरांचल प्रेस क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक, जिला पंचायत, देहरादून मधु चौहान रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधायक सविता कपूर ने की।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा, ’महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हमें नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।’

मुख्य अतिथि मधु चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में शिक्षाविद वृंदा किमोठी, स्वाति के उनियाल, प्राची जुयाल, वरिष्ठ पत्रकार इंद्राणी पांधी, उद्यमी सविता पुंडीर और उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़ी सभी महिला पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि महिला सम्मान के लिए प्रेस क्लब के स्तर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सांस्कृतिक समिति संयोजक सुलोचना पयाल ने किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments