Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकैबिनेट विस्तार की चर्चा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान, भाजपा विधायक...

कैबिनेट विस्तार की चर्चा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान, भाजपा विधायक का पलटवार

उत्तराखंड में इन दिनों कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ साथ कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है । सूत्रों की मानें तो पांच नए चेहरों को इस बार कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है जो गालीबाज नेता है , मारपीट वाले नेता है और भरती घोटालों में जिनका नाम आया है उनको निश्चित तौर पर हटना चाहिए और ऐसे प्रकरण है जिनपर सरकार को गंभीर होना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों के राज में घोटाले हो रहे हैं उन सब की छुटी हो ओर इस बार ऐसे लोगों को मौका मिले जो राज्य के हित में काम करें और जनता को राहत मिले ।

करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

वहीं इस पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि ऐसी चर्चाएं हर तीन-चार महीने में चलती है लेकिन पार्टी में किसको लाना है किसको रखना है किसको नहीं रखना है यह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व का काम है। विनोद चमोली ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मामला है ये कांग्रेस के दिशा निर्देश पर या उनके चाहने न चाहने पर नहीं होगा।

विनोद चमोली, विधायक, भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments