Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली में लेंगी विशेष प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर...

रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली में लेंगी विशेष प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

ऊखीमठ:  ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकासखंडों की महिलाओं को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। इस दल को केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं का यह दल 7 मार्च से 10 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली प्रशिक्षण लेगा।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। दिल्ली से लौटने के बाद ये महिलाएं अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रशिक्षण देंगी, जिससे वे भी नए कौशल सीखकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।

 

 

आशा नौटियाल ,विधायक केदारनाथ

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments