Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडस्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह

स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह

स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के द्वारा संचालित एक अभियान है। इसकी अगुवाई स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ना है। समाज में “स्वदेशी व स्वावलंबन”का भाव लाना और जन जागरण करना है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी में जहां एक ओर सरकार के विकास कार्यों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के विजन पर भी यह महोत्सव केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पाद पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि स्मृति विकास संस्थान ने स्वदेशी प्रदर्शनी में प्रदेश के लघु उद्यमियों को अपने व्यवसाय को प्रमोट करने के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध करवाया है। स्थानीय कलाकारों का भी इस आयोजन में सम्मान किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के युवाओं व महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न सेमिनारों का आयोजन किया गया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments