Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeअपराधअपराधियों के लिए काल बन रहे है शेखर चंद्र सुयाल

अपराधियों के लिए काल बन रहे है शेखर चंद्र सुयाल

ब्यूरो: हरिद्वार की मित्र पुलिस आज कल अपराधियों के लिए यमराज साबित हो रही है।
मित्र पुलिस भी जनपद में शांति और सौहाद्र बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था चौकस रखे हुए है।
S P देहात शेखर सिंह सुयाल जब से कमान संभाले है तब से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

हरिद्वार पुलिस ने भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब ‘लंगड़ा अभियान’ शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच बीते दिन की रात्रि में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से वांछित अपराधी रोहित घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान कुरूडी, मंगलौर निवासी रोहित के रूप में हुई है।
वह कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमा में वांछित आरोपी था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश भी थी। इस घटना के बारे में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ये 10000 हजार का इनामी है और कुछ दिन पूर्व अपने साथी विक्की उर्फ विकास, दीपांशु और रिहान उर्फ अमन के साथ अंकित की हत्या की थी।

इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि रोहित फरार था।पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद रोहित को दबोच लिया और उसके पास से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, रोहित और उसके साथी पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटा था और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।

देखे वीडियो:

 

शेखर चंद्र सुयाल एसपी देहात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments