Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडश्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां...

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां जोरों पर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में  विशेष आयोजन हुआ, जिसमें श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। धर्माचार्यों और वेदपाठियों की उपस्थिति में पंचाग गणना के बाद यह तिथि निर्धारित की गई, जिसके अनुसार 2 मई को प्रात: 7 बजे वृष लग्न में श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान कर विभिन्न पड़ावों से होती हुई 1 मई को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी, और 28 अप्रैल से यात्रा मार्ग पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को तेज़ी से गति मिल रही है, और बीकेटीसी के कार्यकारी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि जल्द ही अग्रिम दल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इस वर्ष के यात्रा के लिए पुजारियों के नाम भी घोषित किए गए हैं, जिनमें बागेश लिंग श्री केदारनाथ धाम के पुजारी होंगे।

इसके साथ ही, 4 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की घोषणा भी की गई है।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments