Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने इंद्र नगर, देहरादून स्थित शिव मंदिर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आंखों की जांच, जनरल फिजिशियन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

इस शिविर में डॉ. आरती, डॉ. स्पर्श, डॉ. महावीर बार्तवाल, डॉ. कौशल और डॉ. रोहित सहित कई अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा, कुलभूषण नैथानी, आशोक भट्ट, मोहित बार्तवाल, मोनू शर्मा और अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शिविर का आयोजन सी व्यू सेवा ट्रस्ट के डॉ. दीपक बिष्ट ने किया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इसे सफल बनाया।

इस अवसर पर डॉ. महावीर बार्तवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हमें उम्मीद है कि यह शिविर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा।”

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने इस शिविर के माध्यम से समाज में एक अच्छा संदेश दिया है और हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments