Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा में राशन कार्ड और आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई चर्चा, मंत्री...

उत्तराखंड विधानसभा में राशन कार्ड और आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई चर्चा, मंत्री रेखा आर्य ने दी जानकारी

बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के विभागों से जुड़े सवाल रहे। इसमें खाद्य विभाग व खेल से जुड़े सवाल ज्यादा रहे।
सदन में विधायकों के सवालो पर प्रश्नकाल के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में 1,76,000, अंत्योदय कार्ड की डिमांड है। कहा कि अगर कोई लगता है कि राशन कार्ड अपात्र की श्रेणी में आ गया है तो इसकी सूचना विभाग या सीएम पोर्टल पर दे सकते हैं।

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में एक साल में 144 पीले, अंत्योदय 44 कार्ड ही बने हैं। नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल नहीं चलता। ये कब खुलेगा। प्राथमिक परिवार के कार्ड की संख्या कब बढ़ेगी। इसपर मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि हरिद्वार को 37006 अंत्योदय, प्राथमिक परिवार के 9 लाख यूनिट आवंटित हैं। 41 अंत्योदय के कार्ड एक साल में बने, प्राथमिक परिवार के 374 निरस्त हुए थे और 144 बने हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई अपात्र लोगों के भी कार्ड बने हैं।

मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में 168 आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्रों को स्वीकृति मिली है। अभी बजट का इंतजार। कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 साल तक के बच्चे इन क्रेच(पालन) में रख सकते हैं। रेखा आर्य ने कहा सरकार का प्रयास है कि केवल पात्र लोगों के ही राशन कार्ड बने इसको लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है। पकड़ में आने पर राशन कार्ड निरस्त करने के साथ सम्बन्धित ब्यक्ति पर कार्रवाई भी हो रही है। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र ब्यक्ति को योजना का लाभ मिले।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments