Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में स्मार्ट मीटर विवाद: यूपीसीएल निदेशक ने जनता से किया सहयोग...

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर विवाद: यूपीसीएल निदेशक ने जनता से किया सहयोग की अपील

उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मुद्दा गरमाता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जनता स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रही है। ऐसे में अब यूपीसीएल परिचालन निदेशक मदन राम आर्य ने जनता से अपील की है कि वे विभाग का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं से मै अपील करना चाहता हूं कि ये नई ओर अच्छी टेक्नोलॉजी केंद्र सरकार द्वारा हमारे प्रदेश में लाई जा रही है । बिजली से संबंधित पूरी जानकारी अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं साथ ही अगर घर में कोई एप्लायंस चल रहा है तो वो भी मोबाइल के जरिए देखा जा सकता है और उसे बंद कराया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इस मीटर के जरिए अब बिजली का नियंत्रण जनता के हाथ में होगा । उन्होंने जनता से अपील की कि ये मीटर लगाने में जनता विभाग को सहयोग करे क्योंकि भ्रम फैलाया जा रहा है कि ये प्रीपेड मीटर है जबकि ये प्रीपेड नहीं स्मार्ट मीटर है ।

 

मदन राम आर्य , परिचालन निदेशक , यूपीसीएल

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments