Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के...

सीएम धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

ब्यूरो:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा जी की पत्नी बिमला बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिमला जी का निधन उत्तराखंड और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी ने हमेशा अपने पति के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर योगदान दिया और उनके संघर्षों में साथ दिया।

मुख्यमंत्री ने बिमला बहुगुणा जी के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा की

“सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा जी की पत्नी बिमला बहुगुणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति !”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments