Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचार धाम यात्रा के लिए 24 घंटे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने का...

चार धाम यात्रा के लिए 24 घंटे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने का निर्णय

चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है. प्रशासन ने इस बार यात्रा के लिए 24 घंटे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने के निर्णय लिया है. इसमें कोई में आकर आराम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा

विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा करने वाले यात्री शुरुआती 15 दिनों में तक रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर 24 घंटे पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण सुविधा तीन शिफ्ट में मिलेगा, जिसमें कर्मचारी यात्रियों का मैनुअल पंजीकरण करेंगे. वहीं, प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर पंजीकरण के समय को बदल कर सुबह 8 से रात 11 बजे तक किया जा सकता है. बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में भक्त चार यात्रा में शामिल होते हैं.

इस साल चार की धाम की यात्रा 29 अप्रैल से शुरू होगी, जो कि परंपरागत रूप से यमुनोत्री से शुरू होकर बद्रीनाथ में खत्म होती है. चार धाम यात्रा के लिए सबसे लोकप्रिय रूट हरिद्वार से शुरू होता है. चार धाम यात्रा में हर साल लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं. जिनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन कोई भी कसर नहीं छोड़ता है. चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

24 घंटे खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर
चार धाम यात्रा के लिए शुरुआती 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर 24 घंटे आफॅलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के मुताबिक, इस आफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटों को बढ़ाया गया है. साथ ही लोगों की सहूलियत को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग को भी 24 घंटे कर दिया गया है. हरिद्वार-ऋषिकेश में 20-20 काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं.

40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होगा ऑफलाइन
इसके अलावा विकासनगर में भी यात्रियों के लिए 15 काउंटर की व्यवस्था की जाएगी. कमिश्नर ने बताया कि पिछले साल मैनुअल रजिस्ट्रेशन में कई खामियों को नोट की गई थी. जिसे इस बार सुधार लिया जाएगा. 24 घंटे काउंटर की खोलने की व्यवस्था शुरुआत के 15 दिनों के लिए है. इसके बाद यात्रियों के आने के हिसाब समय में बदलाव किया जाएगा. मैनुअल रजिस्ट्रेशन 40 प्रतिशत तय किया है, जबिक, आनलाइन का कोटा 60 प्रतिशत रहेगा.

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments