Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल  महाराज ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय नेतृत्व और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि जनता के विश्वास, विकास और मोदी की गारंटी की जीत है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments