Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयूपी सीएम योगी और सीएम धामी ने पौड़ी में स्कूलों का किया...

यूपी सीएम योगी और सीएम धामी ने पौड़ी में स्कूलों का किया लोकार्पण , शिक्षा सुधार पर चर्चा

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर और ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्कूलों का अवलोकन किया और छात्रों से संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी ने विद्यालय में पढ़ाई के दौरान अपने अनुभव साझा किए और कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति हो रही है, जहां सरकारी और निजी संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बात की। साथ ही, योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार का भी प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्रियों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की, ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments