Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडठंड का चीला खत्म, सूर्य का बढ़ा ताप

ठंड का चीला खत्म, सूर्य का बढ़ा ताप

आज से ठंड धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगी और सूर्य का ताप बढ़ने लगेगा क्योंकि आज दिसंबर में शुरू होने वाला कठोर ठंड का चीला समाप्त हो रहा है। चीला मौसम आमतौर पर 25 दिसंबर को शुरू होता है और 8 फ़रवरी को समाप्त होता है। माना जाता है कि 15 धनु और 25 मकर राशि के कुल 40 दिनों के दौरान सीजन की चरम ठंड पड़ती है।

ऋतु चक्र एवं रोहिणीवास गणित के अनुसार 40 दिनों के चिल्ले का ठंड से सीधा रिश्ता है। सूर्य जब मार्गशीर्ष मास में धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब उनका ताप दिनोंदिन घटता जाता है। धनु राशि में सूर्य के 15 दिन बीतने के बाद ठंड बढ़ाने वाला चिल्ला लगता है। 14 जनवरी तक आते-आते धनु राशि के 15 दिन पूरे हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनु के 15 और मकर के 25 दिन मिलाकर 40 दिनों को चिल्ला बनाते हैं। सूर्य का मकर राशि प्रवेश 14 जनवरी को होता है। इसके बाद 25 दिन ओर ठंड के रहते हैं।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments