Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल जू की शान रानी अब नहीं रही

नैनीताल जू की शान रानी अब नहीं रही

ब्यूरो : 15 वर्षों से ज़ू की शान बढ़ा रही बाघिन रानी अब नहीं रही।
18 वर्ष से ज्यादा उम्र के चलते बुढ़ापे में रानी की चिड़ियाघर में ही मौत हो गई।
जू प्रबंधन की ओर से पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ रानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
गौर तलब है कि नैनीताल जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में चार बाघ मौजूद थे। जिसमें जू की सबसे उम्रदराज बाघिन रानी लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र थी। यही नहीं 15 वर्षों से जू में रह रही रानी जू के स्टाफ को भी भली भांति पहचानती थी। लगभग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी रानी इन दिनों कमजोर हो चली थी। रानी की उम्र बढ़ने के साथ नजर व दांत कमजोर होने लगे थे, जिसके चलते विभाग रानी की खूब देखभाल कर रहा था। उम्र के आंखरी पड़ाव में आखिरकार रानी ने बुधवार शाम को जू में ही दम तोड़ दिया।

देखे वीडियो:

 

जू के वन क्षेत्राधिकारी आंनद राम टम्टा ने बताया कि रानी को रामनगर बिजरानी क्षेत्र से 2008 में रेस्क्यू कर ज़ू लाया गया था।
उन्होंने बताया कि रानी की मौत से पूरा ज़ू प्रबंधन दुख में है।

वन क्षेत्राधिकारी आंनद राम टम्टा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments