Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बसों में मुफ्त यात्रा की...

गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बसों में मुफ्त यात्रा की हो व्यवस्था -मोर्चा

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अति गंभीर बीमारियां यथा कैंसर , ब्रेन हेमरेज, किडनी फेलियर, हार्ट फेलियर (आजीवन चलने वाली..) आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को सरकार द्वारा आयुष्मान के तहत इलाज तो मुफ्त मिल जाता है, लेकिन कई मरीज ऐसे होते हैं ,जिनके पास अस्पताल तक आने- जाने हेतु किराये के पैसे तक नहीं होते, ऐसे मरीज अपना समुचित इलाज नहीं करा पाते |

सरकार को चाहिए कि अति गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में तीमारदार (अटेंडेंट) के साथ मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान हो,जिससे गरीब अपना इलाज संबंधित अस्पताल में करा सके | ऐसे मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से पास जारी करने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए | मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा|

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments