Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeअपराधबड़कोट: 937 Gram भांग के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बड़कोट: 937 Gram भांग के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी जनपद की पहली महिला पुलिस कप्तान IPS सरिता डोबाल ने जब से जिले की कमान संभाली है। तब लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में बड़कोट के नवनियुक्त सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में बड़कोट पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशे पर कार्रवाई करते एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीते रात्रि (बुधवार) प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में polic/SOG की संयुक्त टीम द्वारा जानकारी जुटाते कृष्णा खड्ड के पास चैकिंग अभियान चलाकर आलोक (25) कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 937 Gram भांग बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम: 

SI गम्भीर सिंह तोमर
HC सुरेश
HC अर्जुन सिंह

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments