Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसाइकिलिंग: फ़िटनेस और आरोग्य की ओर एक जन आंदोलन

साइकिलिंग: फ़िटनेस और आरोग्य की ओर एक जन आंदोलन

क्राइम पेट्रोल: साइकिलिंग एक ऐसा खेल है, जो गति, कौशल और शारीरिक क्षमता का अद्भुत सामंजस्य प्रस्तुत करता है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक ताकत को भी मजबूत करता है। साइकिल चलाने में संतुलन बनाए रखना, सही दिशा में गति पकड़ना और पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई करना, सभी इन कौशलों का सही इस्तेमाल करने की मांग करते हैं। यह खेल ताजगी और ऊर्जा से भर देता है, साथ ही शारीरिक क्षमता को भी चुनौती देता है। साइकिलिंग शरीर को सक्रिय रखता है और इसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पूरी तरह से हासिल कर सकता है।

युवाओं के प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री धामी 

38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत रुद्रपुर में आयोजित ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइकिल चलाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर ग्रीन गेम्स का संदेश दिया।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट करते हुए लिखा कि

“गति, कौशल और शारीरिक क्षमता के अद्भुत सामंजस्य का खेल है साइकिलिंग..!

न केवल खेल बल्कि फिट रहने के लिए भी यह अत्यंत ज़रूरी है, तो आइए राज्य को फ़िटनेस और आरोग्य के मार्ग पर ले जाने हेतु इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लें..”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments