Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजब मुख्यमंत्री ने जीता बच्चों का दिल

जब मुख्यमंत्री ने जीता बच्चों का दिल

ब्यूरो: 

मौका था मानक कार्निवाल का आयोजन । जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
भारतीय मानक ब्यूरो के 78 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज हाथी बड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में मानक कार्निवाल का आयोजन था जो कार्निवाल की थीम राष्ट्रीय खेलो के ग्रीन गेम्स पर रखी गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और isi मार्क उत्पादों को खरीदने के लिए शपथ भी दिलाई।

अपने उद्बोधन के बाद जब मुख्यमंत्री जाने लगे तो कुछ बच्चों ने उनसे अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया। बच्चों का दिल रखने के लिए उन्होंने इसमें सहमति दी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दोबारा कार्यक्रम देखने पहुंचे। उनकी इस सहृदयता को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments