Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय का उद्घाटन किया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रखण्ड कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और नए भवन के निर्माण को विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

अध्यक्ष ने कहा कि इस नए कार्यालय के निर्माण से न केवल कोटद्वार, बल्कि आस-पास की विधानसभाओं को भी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय जनता को उनके विकास संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे हमेशा अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेही और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नवनिर्मित भवन के लिए क्षेत्रवासियों और विभागीय कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments