Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeअर्थव्यवस्थाबजट की सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा- अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला...

बजट की सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा- अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला बजट…

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि यह बजट विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट पी एम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। जो गरीबों और मिडल क्लास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि यह बजट न केवल आम जनता के फायदे का है, बल्कि इससे मध्यमवर्गीय व्यापारियों को भी काफी फायदा मिलेगा। 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स छूट बड़ा क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल मध्यमवर्गीय लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी फायदा होगा। 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने से बाजार को बहुत फायदा होगा। अब लोग खुलकर खर्च कर पाएंगे। लोगों की बचत भी बढ़ेगी और इसका फायदा पूरे देश को होगा बजट में टेक्सटाइल इंडस्ट्री, खिलौना उद्योग जैसे मध्यमवर्गीय उद्योगों को मदद करने के साथ ही एमएसएमई सेक्टर को लोन की राशि 5 करोड़ से 10 करोड़ की गई है। इससे मध्यमवर्गीय व्यापारियों और कारोबारी को फायदा होगा।

टीडीएस के प्रावधानों को युक्ति संगत बनाना और इसके नियमों को सरल करके इस पर पेनल्टी की कमी करना मध्यवर्गीय और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की बात है। इससे छोटा और मझौला व्यापारी तनाव मुक्त होकर व्यापार कर सकेगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments