Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeअपराधऋषिकेश में सस्ते डॉलर के झांसे में डकैती, 3 पुलिसकर्मी समेत 7...

ऋषिकेश में सस्ते डॉलर के झांसे में डकैती, 3 पुलिसकर्मी समेत 7 गिरफ्तार

ऋषिकेश के एक प्रॉपर्टी डीलर से सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा देकर डकैती करने के आरोप में तीन पुलिसयों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर को सस्ते में $20,000 दिलाने का सौदा किया था, और जब व्यापारी पैसे लेकर डॉलर खरीदने पहुंचा तो आरोपियों ने उसका पैसों का भरा बैग छीन लिया और व्यापारी को वहां से मारपीट कर भगा दिया, प्रॉपर्टी डीलर व्यापारी यशपाल सिंह असवाल ने देहरादून के प्रेम नगर थाने में मामले की तहरीर दी, जिसमें बताया गया है कि चमोली निवासी कुंदन नेगी ने उन्हें सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा दिया, इसके बाद वह 31 जनवरी को 7:50 लाख रुपए लेकर प्रेम नगर के झांझरा स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे थे, जहां पर राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना प्रॉपर्टी डीलर को मिले बातचीत के दौरान दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया जिनमें से एक वर्दी में था जबकि दूसरा पुलिसकर्मी बगैर वर्दी था,।

यशपाल सिंह असवाल को डरा धमका कर उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया और उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया, प्रेम नगर थाने में मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज तथा फोन सर्विलांस के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 लाख 30 हजार रुपए नगद और $500 बरामद किए, मामले की जांच की जा रही है, यह वारदात 31 जनवरी को देहरादून में हुई थी जिसके बाद 2 फरवरी को इस मामला दर्ज किया गया, सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा देकर व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर यह लोग फरार हो गए थे पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

अजय सिंह , एस एसपी देहरादून

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments