Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडवक्त आ गया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बने...

वक्त आ गया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बने : सीएम धामी

दिल्ली के आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “मैं 32 से अधिक स्थानों पर दिल्ली में चुनाव प्रचार कर चुका हूं और दिल्ली की जनता के उत्साह को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।” उन्होंने दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है।”

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि “आप सभी से निवेदन है कि 5 फरवरी को आप भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए अनिल शर्मा जी को प्रचण्ड मतों से विजय बनाइए, जिससे इस क्षेत्र का समग्र विकास तेज गति से हो सके।”

सीएम धामी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के प्रयासों के कारण बेरोजगारी दर कम हुई है और राज्य के विकास में तीव्र गति आई है। उन्होंने भाजपा की मजबूत नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि “भाजपा जो भी वादा करती है, वह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी होती है।”

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जबकि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”
यमुना नदी के सफाई के मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि “यमुना नदी को स्वच्छ करने के नाम पर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यमुना की हालत को बदतर बना दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि “हमारी सरकार ने देवभूमि में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई भी की है।”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड समेत देशभर में विकास की गति तेज है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी, जो दिल्ली को और भी समृद्ध बनाएगी।”
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, राजस्थान से सांसद सीपी जोशी, हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री लतिका शर्मा, नवीन, मनीष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments