Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeअर्थव्यवस्था₹12 लाख की आय को कर मुक्त के निर्णय पर सीएम धामी...

₹12 लाख की आय को कर मुक्त के निर्णय पर सीएम धामी ने पीएम का जताया आभार

ब्यूरो: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने ₹12 लाख की आय को कर मुक्त का निर्णय लिया। इस निर्णय से मध्यम वर्गीय लोगों को राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को विकास और जनकल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के रूप में सराहा। इसके अलावा, उन्होंने देश के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट में उन्होंने लिखा कि

“मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौग़ात..!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

निश्चित तौर पर इस जनकल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा। यह फ़ैसला न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।

इस युगांतकारी निर्णय के लिए आभार-अभिनंदन प्रधानमंत्री 
#ViksitBharatBudget2025″

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments