Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडNational Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात...

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक रविवार को भी बरकरार रही। राज्य ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर पदकों की बौछार की। जिससे राज्य राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना है।

Uttarakhand government job : मुख्यमंत्री धामी ने कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

राष्ट्रीय खेलों की मॉडर्न पेंटाथलान पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में आदित्य नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलान में टीम इवेंट में आदित्य नेगी ने रजत, कंचन नेगी ने रजत व ऋषभ मिंगवाल ने भी रजत पदक जीता। जबकि शूटिंग में आर्या त्यागी को कांस्य पदक मिला।

पुरुष वर्ग के नेटबाल में उत्तराखंड की टीम को रजत व महिला वर्ग में कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को हरियाणा से 74-71 से हार मिली। वहीं, महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में तेलंगाना और उत्तराखंड का स्कोर 42-42 रहने पर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला।

उत्तराखंड को अब तक मिले पदक

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक 15 स्वर्ण सहित 69 पदक मिल चुके हैं। जिसमें राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार प्रदर्शन ताइक्वांडो, वुशु और बॉक्सिंग में रहा। ताइक्वांडो में राज्य के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित 12 पदक जीते, बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण सहित पांच और वुशु में एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीते।

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज की टीम शीर्ष पर

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज की टीम 42 स्वर्ण सहित 71 पदक जीतकर शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Delhi BJP CM Candidate 2025 : सीएम पद के चयन में चौंका सकती है भाजपा, CM की रेस में ये 7 नाम सबसे आगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments