Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडAmit Shah Visit Mussoorie : अमित शाह आज एलबीएस अकादमी में आयोजित...

Amit Shah Visit Mussoorie : अमित शाह आज एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Amit Shah Visit Mussoorie : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ED Attack : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला,साइबर क्राइम से जोड़ा था मामला

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री (Amit Shah Visit Mussoorie) के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

Prayagraj : मुख्यमंत्री धामी ने तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments