Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, विपक्ष पर भी साधा निशाना

0
29
NAMAZ BAN ON ROAD

देहरादून: Badrinath Chadhawa Theft  बदरीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए भले ही सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है. गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई तीन सदस्य उच्च स्तरीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी. बावजूद इसके उत्तराखंड में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. वहीं अब इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से आस्था स्थलों का सम्मान और वैभव कम होता है.

Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जांच कमेटी बन गई है. ऐसे में मामले पर सरकार कोई भी टॉलरेंस नहीं करने वाली है. क्योंकि बदरीनाथ आस्था और श्रद्धा का पवित्र स्थल है. सभी सनातनियों का आस्था केंद्र है. ऐसे में इस स्थान पर किसी प्रकार के गड़बड़ियों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, उसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो इस पूरे मामले की जांच कर दूध का दूध- पानी का पानी करेगी.

वैसे इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश भर में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, जिसके सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिनको कोई मुद्दे नहीं मिलते हैं वो सिर्फ राजनीति के लिए हमारे आस्था स्थलों को भी अपने मुद्दों में शामिल कर लेते हैं. इस तरह की राजनीति से आस्था स्थलों का सम्मान और वैभव कम होता है. ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति कोई कोताही नहीं बरतेगा. ऐसे में वो और उनकी सरकार, इस दिशा में बिलकुल सख्त कदम उठाएगी.

दरअसल, बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी मामले को गंभीरता को देखते हुए जहां बदरी-केदार मंदिर समीति ने चार सदस्य कमेटी गठन किया था तो वहीं सरकार ने भी गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच के आदेश दे दिए है. राज्य सरकार की तरफ से गठित कमेटी के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल के साथ ही एनएचएम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं. धर्मस्व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी. साथ ही 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या और संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी.

US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here