Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनजन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लोकभवन घेराव, सरकार पर लगाए गंभीर...

जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लोकभवन घेराव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। जन समस्याओं और प्रदेश की बिगड़ती व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में लोकभवन घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में लोकभवन की ओर कूच किया।

लोकभवन घेराव से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच पर एक साथ दिखाई दिए। राज्यपाल आवास कूच के लिए लगाए गए प्रचार-प्रसार सामग्री को सुबह हटाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों को मुआवजा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता और भय के माहौल के खिलाफ युवा कांग्रेस जनता की सुरक्षा के लिए खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और कुछ संगठन धर्म के नाम पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments