Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनबढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हंगामा, पुलिस मुख्यालय तक प्रदर्शन

बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हंगामा, पुलिस मुख्यालय तक प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या ने राजधानी देहरादून की शांति और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजपुर रोड जैसे पॉश इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई गोलीबारी की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई। राजधानी में महज 11 दिनों के भीतर दिनदहाड़े हत्या की यह तीसरी वारदात है, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि शांत माने जाने वाले देहरादून में अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए।

इधर, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है, जबकि चंपावत के एसपी अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का नया एसपी बनाया गया है।

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस अधिकारियों के तबादलों के बीच प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments